संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंडित जवाहर लाल नेहरु कॉलेज में आगामी वर्ष के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इकाई की घोषणा कर दी है। यह जानकार जिला संयोजक गायत्री राठौर ने दी। कॉलेज परिसर में रचनात्मक और सामाजिक को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया हैं। नेहरू कॉलेज के सुबह इकाई के अध्यक्ष आकाश चौधरी होंगे। जबकि, शाम इकाई के अध्यक्ष रिषभ भड़ाना को बनाया गया। सुबह इकाई के उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, अंजलि नागर और शाम के अंकित, विक्रम को बनाया गया है। वहीं, सुबह इकाई की मंत्री पूनम व शाम के विकास होंगे। सचिव प्रशांत शर्मा व शाम के अमित होंगे। गतिविधि आयाम एसएफडी सुबह संयोजक रितिक, शाम की कोमल होंगी। खेलों भारत आयाम सुबह संयोजक निरंज सैनी शाम गौरव लांबा होंगे। राष्ट्रीय कलां मंच सुबह संयोजक खुशी व शाम की विशाखा होंगी। एसएमएस संयोजक सुबह अनिश खान व शाम दीपक भारद्वाज होंगे। एनसीसी संयोजक सुबह अंजलि, एनएसएस शाम की अलका होगी। कार्यकारिणी सदस्य भावना, दिव्या, रमन को बनाया गया।