फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एचआईवी के लक्षणों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल के टीबी एवं एचआईवी विभाग की ओर से किया गया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल के टीबी एवं एचआईवी विभाग की ओर से एचआईवी व एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर टीबी एवं एचआईवी के लक्षण व संक्रमण को लेकर विशेष जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाया जाता है, तो वह व्यक्ति भी एचआईवी पॉजिटिव हो सकता है। इसके अलावा नशा करने वाले समूहों में यह आम देखा गया है कि एक ही संक्रमित सुई का कई लोग उपयोग करते हैं, जिससे संक्रमण तेजी से फैलता है। इसके साथ ही यदि मां एचआईवी पॉजिटिव है, तो गर्भ के दौरान या प्रसव के समय यह वायरस शिशु में जा सकता है। हालांकि समय रहते इलाज से इसे रोका जा सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि एचआईवी के शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हो सकते हैं, जैसे बुखार, थकान, सूजन आदि। लेकिन समय पर जांच और उपचार से यह नियंत्रित किया जा सकता है। एंटी रेट्रो वायरल थैरेपी (एआरटी) के माध्यम से एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से दी जा रहीं सुविधाएं
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरजिंदर सिंह ने बताया कि हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से मुफ्त जांच, परामर्श एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को हर महीने 2250 रुपये पेंशन की सुविधा सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। इसके अलावा एचआईवी एक्ट के तहत मरीज की पहचान को गोपनीय रखा जाता है और किसी भी प्रकार के भेदभाव, उत्पीड़न या मानसिक-शारीरिक शोषण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का प्रावधान भी है। कार्यक्रम में डीआर टीबी- एचआईवी कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत, काउंसलर कविता व अन्य लोग मौजूद रहे।

बिजनौर में तनिष्क के शोरूम पर ज्वेलरी पसंद करती युवती। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें