एतमादपुर स्कूल के अध्यापकों द्वारा चलाया गया अभियान। स्त्रोत विद्यालय
- फोटो : मिहींपुरवा में सड़क हादसे में घायल नेपाली महिलाएं।
राजकीय विद्यालयों में छात्रों का नामांकन बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा प्रवेश उत्सव अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से विशेष प्रवेश उत्सव अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 20 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिसका लक्ष्य अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ना है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को एतमादपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक टोलियां बनाकर घर-घर पहुंचे और अभिभावकों से संवाद किया। शिक्षकों ने माता-पिता को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं, जैसे मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, मिड-डे मील (दोपहर का भोजन) और अनुभवी शिक्षकों द्वारा दी जाने वाली शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिक्षकों ने अभिभावकों को समझाते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को घर पर न बैठाएं और उनका नामांकन पास के सरकारी स्कूल में करवाएं। अभिभावकों को यह भी बताया गया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए नामांकन अनिवार्य है।
एतमादपुर स्कूल के मुख्य अध्यापक चतर सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य उन बच्चों को स्कूल की मुख्यधारा में लाना है जो किसी कारणवश अब तक शिक्षा से वंचित रह गए थे।
एतमादपुर स्कूल के अध्यापकों द्वारा चलाया गया अभियान। स्त्रोत विद्यालय- फोटो : मिहींपुरवा में सड़क हादसे में घायल नेपाली महिलाएं।