फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उद्योगपतियों को दी प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एफआईए हॉल में किया गया बैठक का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बाटा चौक के पास मौजूद एफआईए हॉल में शनिवार को उद्योगपतियों की बैठक का आयोजन किया गया। जहां पर ईपीएफओ, युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता विभाग के अधिकारियों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी उद्योगपतियों को प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे जिले के उद्योगपति इस योजना के तहत नए रोजगार सृजन करके मुनाफा कमा सकते हैं।

इसके साथ ही योजना के लिए उन्हें कैसे पंजीकरण कराना है, इसकी जानकारी भी दी गई। फरीदाबाद के सहायक पीएफ आयुक्त भुवनेश वार्ष्णेय ने उद्योगपतियों को एक पीपीटी के माध्यम से बताया कि अगर किसी भी कंपनी में 50 से कम कर्मचारी हैं, तो उन्हें 1 अगस्त से लागू की गई इस योजना के लिए कम से कम 2 नए कर्मचारी रखने होंगे। इसके बाद उद्योगपति इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
विज्ञापन


वहीं अगर किसी कंपनी में 50 से अधिक कर्मचारी हैं, तो उन्हें इस योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम 5 नए कर्मचारियों को अपनी कंपनी के साथ जोड़ना होगा। जिसके बाद उन्हें अधिकतम एक कर्मचारी पर प्रतिमाह तीन हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि कम से कम 6 माह तक उस कर्मचारी को जोड़े रखने के बाद ही यह रकम मिलेगी। जो कि हर 6 माह के बाद सीधे उनके बैंक खातों में आ जाएगी।

इसके अलावा युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता विभाग के प्रमुख सचिव राजीव रंजन ने बताया कि योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए उद्योगपति कर्मचारियों की सैलेरी में भी इजाफा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी कर्मचारी की सैलेरी 19 हजार है, तो उसे बढ़ाकर 20 हजार कर देनी चाहिए इससे आपने सिर्फ एक हजार बढ़ाए, पर योजना के तहत उसके बदले 1 की जगह 3 हजार उद्योगपतियों को मिलेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यक्रम में आईआईएएफ के अध्यक्ष प्रमोद राणा, उद्योगपति मनोज चौहान, उद्योगपति इंद्रराज, उद्योगपति रवि मखिजा, उद्योगपति हफीज, उद्योगपति अंकुर सहित करीब 150 से अधिक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें