फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेले में दी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से सूरजकुंड मेले में विशेष स्टॉल लगाया गया है, जहां सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। इस स्टॉल का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है।

स्टॉल पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सशक्त नारी सशक्त भारत, मिशन सक्षम सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। इन योजनाओं के तहत महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण और बच्चों के विकास से जुड़े लाभों की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा कार्यबल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके लिए उपलब्ध अवसरों पर भी प्रकाश डाला जा रहा है।
विज्ञापन


स्टॉल पर आने वाले लोगों को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जा रही है। इनमें महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और अन्य आपातकालीन सेवाओं के नंबर प्रदर्शित किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन को महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग एक ही स्थान पर एकत्र होते हैं, जिससे योजनाओं की जानकारी व्यापक स्तर पर पहुंचाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें