फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएम की रैली में औद्योगिक संगठन लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित रैली को लेकर मंगलवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के साथ एमएएफ (मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद) एवं अन्य औद्योगिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एफआईए (फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) की ओर से आयोजित इस बैठक में मंत्री और उद्यमियों ने रैली को सफल बनाने के लिए क्या किया जाए इस पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान उद्यमियों ने कहा कि उद्योग जगत मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाएगा। जहां पर रैली में अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योगपति अपने स्टाफ एवं मजदूरों सहित लगभग चार से पांच हजार की संख्या में भाग लेंगे। बता दें कि यह रैली शनिवार को सुबह 10 बजे सेक्टर-12 स्थित होटल सेंट्रल व्यू के पास ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। एमएएफ के प्रधान सुखदेव सिंह ने कहा कि सभी औद्योगिक संगठनों सहित एमएएफ भी इस रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें