फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भारतीय महिला बेसबॉल टीम की खिलाड़ी का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला बेसबॉल एशिया कप में किया था शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाईलैंड के बैंकॉक में संपन्न हुए महिला बेसबॉल एशिया कप में भारतीय टीम ने रजत पदक हासिल किया है। इसके साथ ही भारतीय महिला बेसबॉल टीम ने चीन में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। फाइनल मुकाबले में दयालपुर गांव की खिलाड़ी निषिता बीसला का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। उन्होंने टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहां से लौटकर आने के बाद ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

पहली बार जिले की कोई महिला खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल में अपनी जगह बनाई है। रजत पदक जीतकर अपने गांव दयालपुर लौटने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम ने श्रीलंका, पाकिस्तान और ईरान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान थाईलैंड की टीम को 6-5 से हराया। जबकि फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया से 5-6 से हार गई। भारतीय टीम को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें