फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को 25-17 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को 25-17 से हराया
विज्ञापन

फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में वर्ल्ड अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में शनिवार को महिला व पुरुष वर्ग के कुल छह मैच खेले गए। इसमें विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को शुरूआती मैच नेपाल आर्मी और श्रीलंका की पुरुष टीम के बीच हुआ। इसमें नेपाल आर्मी ने श्रीलंका पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा। नेपाल आर्मी ने यह मुकाबला 75-31 के अंतर से जीत कर परचम लहराया। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल सिविल की टीम को 68-30 के अंतर से मात देकर अगले दौर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। महिला वर्ग में भारत एवं नेपाल के बीच हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भारतीय टीम ने 25-17 से जीत हासिल की। हालांकि इस मैच के दौरान भारतीय टीम की रेडर पूजा दो बार रेड करने के दौरान घायल हो गई। घायल होने के बाद भी उसने कोर्ट व टीम का साथ नहीं छोड़ा। प्राथमिक उपचार के बाद वह दोबारा कोर्ट में उतरी व टीम को जीत के दहलीज तक लेकर गई। उसके जज्बे के आगे नेपाल की महिला टीम पस्त हो गई। इसके बाद चौथा मैच नेपाल आर्मी व भूटान के बीच खेला गया। जिसमें भूटान को नेपाल की महिला आर्मी टीम ने एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। पांचवां मैच नेपाल आर्मी ने अपने ही देश के नेपाल सिविल को 51-18 के अंतर से हरा दिया। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप के आयोजक बीएस चपराना, कोच संतोष चपराना और बृजेश नागर ने बताया कि रविवार को बाकी के मैच कराए जाएंगे। इसके बाद फाइनल मैच खेला जाएगा। इधर इस मैच में आने का न्यौता स्वीकार करने के बाद कोरोना वायरस के डर से सिंगापुर, जापान, ताइवान व हांगकांग की टीम ने अपना दौरा रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें