फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिहर्सल में किरदार को जीवंत कर रहे कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह -जगह किया जा रहा है रामलीला का अभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में हर वर्ष अलग-अलग जगहों पर रामलीला का आयोजन किया जाता है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बृहस्पतिवार को श्रद्धा रामलीला कमेटी के कलाकारों ने अपने-अपने किरदार का अभ्यास किया। रावण का किरदार निभा रहे श्रवण चावला और वेदवती बनी योगानंधा वशिष्ठ ने संवाद को इतने अच्छे से पेश किया कि दर्शकों को यह प्रसंग बिलकुल वास्तविक लगा। इसके बाद सीता हरण का अभ्यास हुआ, जिसमे योगानंधा वशिष्ठ ने सीता और साहिब खरबंदा ने लक्ष्मण का किरदार निभाया।
विज्ञापन

कमेटी के निदेशक अनिल चावला ने कहा कि इस बार की रामलीला में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि हर दृश्य और भी जीवंत लगे। नगला पार्ट 2 स्थित भड़ाना चौक के पास शिव मंदिर रामलीला कमेटी के कलाकारों ने राम वनवास प्रसंग का अभ्यास किया। इसके अलावा एनआईटी एम ब्लॉक स्थित श्री धार्मिक लीला कमेटी के कलाकारों ने बाली और सुग्रीव के बीच होने वाले मल युद्ध का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें