फरीदाबाद। सेक्टर-10 में स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और आयोजकों में उत्साह बना हुआ है। समारोह को भव्य बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल को सजाने के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
आरडब्ल्यूए प्रधान शिव कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर-10 में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। संवाद