फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ:::::: एसवीएसयू में स्वतंत्रता दिवस पर ‘आजादी फॉर ए ग्रीनर भारत’ थीम के साथ होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसवीएसयू में स्वतंत्रता दिवस पर ‘आजादी फॉर ए ग्रीनर भारत’ थीम के साथ होगा आयोजन
विज्ञापन

-हरियाली, स्वच्छता और संतुलित उपभोग पर जोर
- सांस्कृतिक कार्यक्रम, साइकिल रैली और ‘एक विद्यार्थी-एक पेड़’ अभियान की होगी शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) इस स्वतंत्रता दिवस को पर्यावरण जागरूकता के संदेश के साथ मनाएगा। इस वर्ष समारोह की थीम ‘आजादी फॉर ए ग्रीनर भारत’ रखा गया है, जो स्किल, सस्टेनेबिलिटी और नेशन फर्स्ट की सोच पर आधारित है। कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि अब देश को आजादी चाहिए प्रदूषण, कूड़े और अत्यधिक उपभोग से। स्वस्थ और स्वच्छ भारत के लिए फिजा और पर्यावरण से प्रेम जरूरी है।
विज्ञापन


15 अगस्त को दूधौला परिसर और गुरुग्राम ट्रांजिट कैंपस में थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कुलसचिव प्रो. ज्योति राणा ने बताया कि एक विद्यार्थी-एक पेड़ अभियान की शुरुआत की जाएगी और कूड़े से उपयोगी वस्तुएं बनाने की प्रतियोगिता होगी। विद्यार्थियों को हरियाली व स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी, ग्रीन स्किल प्रदर्शनी, स्वच्छता अभियान और साइकिल रैली भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें