फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश के बाद बढ़ी उमस ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज फिर बारिश के आसार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से मिली राहत शुक्रवार को ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। बारिश के बाद बढ़ी उमस ने शहरवासियों को दिनभर बेहाल रखा। सुबह से ही वातावरण में नमी अधिक रहने और हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर करीब 3 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन दस मिनट बाद बंद हो गई। वातावरण में आर्द्रता करीब 70 प्रतिशत तक पहुंचने से उमस का असर और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के समय बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, हवा की रफ्तार महज पांच किलोमीटर प्रति घंटा रहने से गर्मी और उमस का प्रभाव और अधिक महसूस किया गया। घरों और कार्यालयों में लोग एसी और कूलर का सहारा लेते रहे, लेकिन बाहर निकलते ही पसीने से तरबतर हो गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वातावरण में नमी अधिक होने और हवा की गति धीमी रहने के कारण उमस बढ़ी है। यदि अगले कुछ दिनों में बारिश होती है तो लोगों को राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें