increase the number of containment zone in faridabad
फरीदाबाद। बुजुर्गों और बीमारों के साथ फ्रंटलाइन वर्कर सहित स्वास्थ्य कर्मियों की पहली दूसरी डोज का वैक्सीनेशन बुधवार को जारी रहा। बीके सिविल अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर बुजुर्ग व अन्य लोग के टीकाकरण के लिए उत्साहित दिखे। वहीं, कोरोना पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को कंटेनमेंट जोन की संख्या 10 से बढ़ाकर 12 कर दी है।
कोरोना टीकाकरण के नोडल अधिकारी डा. रमेश ने बताया कि बुधवार को कुल 1379 लोगों को टीका लगवाया। निजी अस्पतालों में 727 लोगों ने पहली बार कोरोना बचाव का वैक्सीनेशन कराया। वहीं, 58 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। बुजुर्गों ने 699 टीके लगवाए। जबकि 45 वर्ष से अधिक विभिन्न बीमारियों से जूझने वालों में 25 लोगों ने पहली डोज ली। वहीं विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 437 लोगों ने पहली डोज लगाई। इनमें से 231 बुुजुर्ग और 45वर्ष से अधिक आयुवर्ग में मात्र 13 ने ही टीका लगवाया। वहीं 157 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। हालांकि मौके पर ही टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराना पड़ा। ऑनलाइन पंजीकरण में अभी परेशानी देखने को मिल रही है।
वहीं, कंटेनमेंट जोन घोषित इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़कर अन्य किसी के भी जाने पर बंद रहेगी। कंटेनमेंट जोन की यह सूची पुराने जोन को रिवाइव करते हुए जारी की गई है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित गए नए कंटेनमेंट जोन में सेक्टर और कॉलोनियों के मकान को शामिल किया है।
ये हैं कंटेनमेंट जोन
- एनआईटी फरीदाबाद
- जवाहर कॉलोनी
- ग्रीन फील्ड कॉलोनी
- सेक्टर-7, 8, सेक्टर-49 सैनिक कॉलोनी
- सेक्टर-11, 14, 15, 16, 17, सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी