फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अधूरे निर्माण कार्यों से प्रदूषण के साथ बढ़ रहा हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से बीच में रुके पड़े हैं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व एफएमडीए के कार्य
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद में सड़कों और नालों के अधूरे निर्माण लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। वहीं अधूरे कार्य शहर में हादसों के साथ प्रदूषण का भी कारण बन रहे हैं। बीके अस्पताल से दशहरा ग्राउंड की तरफ जा रही सड़क, सारन रोड, प्याली रोड और सेक्टर-17-14 की डिवाइडिंग रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर अधूरे पड़े कार्यों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्राधिकरण ने काम में लापरवाही मिलने पर एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।

फरीदाबाद में नगर निगम के साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व एफएमडीए की तरफ से करोड़ों रुपये के कार्य किए जा रहे हैं। लेकिन इनमें से कई कार्य ऐसे हैं जो किसी न किसी कारण से काफी लंबे समय से से बीच में रुके पड़े हैं। इनके कारण सड़कों से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री व अधूरे पड़े कार्यों से पूरे दिन धूल मिट्टी उड़ती रहती है।
विज्ञापन



वहीं धूल मिट्टी के कारण प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। फरीदाबाद में रोजाना 250 से अधिक एक्यूआई दर्ज किया जा रहा है वहीं बल्लभगढ़ का एक्यूआई 300 से पार पहुंच रहा है। बीके अस्पताल से दशहरा ग्राउंड वाली सड़क के साथ, सारन रोड, प्याली रोड और सेक्टर-17-14 की डिवाइडिंग रोड के साथ एनआईटी 2 की कई सड़कें शामिल हैं।

इनमें से कई सड़कों पर एजेंसी की तरफ से काम बीच में अधूरा छोड़ दिया गया है तो कहीं पर एजेंसी का चयन होने पर अभी तक काम शुरू नहीं किया गया है। वहीं कई एजेंसी के पदाधिकारियों का कहना है कि ग्रेप के कारण काम रुका था लेकिन जमीनी स्तर पर काम कई माह से नहीं किया जा रहा है। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक बीके अस्पताल से नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल की तरफ जाने वाला मार्ग कई दिनों से अधूरा पड़ा है यहां पर कुछ दिनों पहले सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा के दौरान लाखों लोग पहुंचे थे इसके बाद भी प्रशासन का ध्यान इस सड़क की तरफ नहीं जा रहा है।

दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं
वहीं प्याली रोड व सारन रोड पर एजेंसी की तरफ से सड़क बनाए हुए काफी समय बीच चुका है। यहां करीब एक फीट में ऊंची सड़क बनाई गई है। वहीं सड़क किनारे दोनों तरफ खाली जगह बची है जहां पर फुटपाथ या स्लिप रोड बनाई जाएगी। सड़क के किनारों पर खाली पड़ी जगह मुख्य सड़क से एक से डेढ़ फीट नीची है इसमें आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं, स्थान नीचा होने के कारण कई जगहों पर पानी भरा हुआ है लंबे समय से पानी भरा होने के कारण यहां गंदगी फैलने के साथ गंदे पानी से मच्छर व अन्य कीट पैदा हो जा रहे हैं जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है।

दीवार का मलबा सड़क से नहीं हटाया गया
सेक्टर 17-14 के डिवाइडिंग रोड पर भी यही हाल देखने को मिल रहा है। यहां पर कई दिनों पहले प्रशासन की तरफ से सड़क पर आ रही पार्क की बाउंड्री को तोड़ा गया था लेकिन अभी तक दीवार का मलबा सड़क से नहीं हटाया गया है। मलबा सड़क पर पड़ा होने के कारण रात में कई बार वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि जब फुटपाथ बनाने के लिए तोड़फोड़ की गई थी लेकिन तोड़ने के बाद मलबा नहीं हटाया गया इससे तोड़-फोड़ का कोई लाभ ही नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन



कार्य को समय पर पूरा करने के लिए एफएमडीए की तरफ से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं । जो कार्य रुके हैं उन्हें समय पर पूरा करवा दिया जाएगा। अगर कोई समय पर काम पूरा नहीं करता है तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जुर्माना भी लगाया जा सकता है। - केएस पठानिया, कार्यकारी अभियंता एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें