फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर की टीम ने 4.5 करोड़ कैश, 12 करोड़ के गहने बरामद किए

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के चार नामचीन अस्पतालों पर आयकर विभाग का छापा शुक्रवार को भी जारी रहा। दो दिन में टीम को डॉक्टरों के घर से लगभग 4.5 करोड़ कैश, 12 करोड़ के गहने और कई बैक लॉकर्स के बारे में जानकारी मिली है। इन जगहों से मिले कागजात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आयकर विभाग को फरीदाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के नामचीन अस्पतालों द्वारा पैसों के गलत इस्तेमाल की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर फरीदाबाद आयकर विभाग की ओर से विशेष जांच टीमें गठित की गईं। टीम की तीसरे दिन भी कई संस्थानों में जांच जारी रही। सूत्रों के अनुसार इस दौरान टीम को डॉक्टरों के पास से दो दिन में 4.5 करोड़ का कैश मिला है। इसके अलावा कुछ विशेष मेडिकल कंपनियों के बाउचर मिले हैं। इसके पास से 12 करोड़ के सोना-चांदी मिले हैं। इसके अलावा बैंक लाकर्स के बारे में भी जानकारी मिली है। इसके साथ ही कुछ जरूरी कागजात बरामद हुए हैं। मोबाइल फोन, लैपटॉप, फोन की व्हाट्सएप चैट की जांच की जा रही की। कागजातों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। इनसे कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें