फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवा महोत्सव में दिखा विभिन्न कलाओं का समावेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी-दो स्थित डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के परिसर में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं का जलवा बिखेरते हुए खूब वाहवाही बटौरी। छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन बृहस्पतिवार को छात्रों ने भाषण, मौके पर व्याख्यान, कहानी लेखन, फोटोग्राफी, पोस्टर मेकिंग, नृत्य (सामूहिक, एकल), गायन (समूह, एकल) की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। इस मौके पर बड़खल विधायक सीमा त्रिखा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यूथ फेस्टिवल युवाओं के लिए प्रतिभा निखारने का बेहतर प्लेटफार्म होता है। प्रतिभाशाली युवा फेस्टिवल के जरिये अन्य युवाओं के प्रेरणा स्रोत बनते हैं। युवा महोत्सव का आयोजन युवा अधिकारिता और उद्यमिता विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार वाईसीओ सुनीता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान राजकीय आईटीआई (महिला) की छात्राओं द्वारा मोटे अनाज से बने व्यंजनों के महत्व को भी प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीआईपीआरओ राकेश गौतम, महाविद्यालय की प्राचार्या विजयवंती एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य भगत सिंह, रविन्द्र पाल वर्ग अनुदेशक, संतोष कुमारी, सतीश कुमार, राजकीय आईटीआई ऊंचा गांव से ओम प्रकाश कार्यवाहक प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई पाली से शिव नारायण कार्यवाहक प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई तिगांव से प्रेमचंद कार्यवाहक प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई मोहना से जिले सिंह कार्यवाहक प्रधानाचार्य, राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान महिला से प्राचार्य मीनू वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें