फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तंजानिया मंत्रालय की टीम ने कॉमन सर्विस सेंटर में सुविधाओं की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। तंजानिया के सूचना संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तकनीकी टीम बृहस्पतिवार को निगम कार्यालय परिसर में चल रहे (सीएससी सेंटर) पर पहुंची। निदेशक बहती बकरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की टीम का कहना है कि भारत के पीएम मोदी लोगों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं। उसी सुविधा को देखने के लिए प्रतिनिधिमंडल कॉमन सर्विस सेंटर पहुंची। वहां उन्होंने एक ही छत के नीचे चलने वाली करीब 700 से अधिक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी ) व विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) के वाइस प्रेजिडेंट सार्थक ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल भारत में केवल सीएससी सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं को जानने के लिए आए हैं। टीम ने सभी महत्वपूर्ण सुविधाओं के बारे में जानकारी को प्राप्त की। वहीं, सेंटर पर मौजूद आम लोगों से मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने उसके बाद नगर निगम बल्लभगढ़ की ज्वाइंट कमिश्नर करण सिंह भगोरिया से मुलाकात की। जहां पर सभी प्रतिनिधिमंडल को नगर निगम कमिश्नर करण सिंह ने हरियाणा की शान पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर आरिफ प्रदेश प्रमुख, योगेश जिला मैनेजर सहित सामान्य सेवा केंद्र संचालिका रितु सिंगला व अमित सिंगला ने प्रतिनिधिमंडल का अभिवादन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें