संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित मैत्री पार्क में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर सिटीजन क्लब एवं लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का रविवार को शुभारंभ किया गया। समाजसेवी पीएस बक्शी ने निर्माण कार्य का शुभारंभ कर परियोजना की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे और इस पहल का स्वागत किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त तहसीलदार वीरेंद्र तंवर, सेवानिवृत्त डिप्टी लेबर कमिश्नर हरीश शर्मा, मनीष अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल, जीएस धैया व सुरेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।