फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरआरटीएस के साथ शुरू होगा सैनिक कॉलोनी-मस्जिद मोड़ एलिवेटेड कॉरिडोर का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
डबल डेकर परियोजना में ऊपर नमो भारत ट्रेन, बीच में फ्लाईओवर और नीचे सर्विस रोड होगी
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी मोड़ से मस्जिद चौक, बाटा होते हुए सेक्टर-12 तक पहुंचेगा कॉरिडोर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सैनिक कॉलोनी मोड़ से मस्जिद चौक होते हुए सेक्टर-12 तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना के साथ शुरू किया जाएगा। यह डबल डेकर परियोजना होगी। इसमें सबसे ऊपर नमो भारत ट्रेन चलेगी, जबकि उसके नीचे वाहनों के लिए फ्लाईओवर और सबसे नीचे सर्विस रोड होगी। इसके बनने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रस्तावित कॉरिडोर सैनिक कॉलोनी मोड़ से शुरू होकर मस्जिद चौक और बाटा चौक होते हुए सेक्टर-12 में एस्कॉर्ट्स कंपनी के पास तक पहुंचेगा। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग स्तरों पर यातायात व्यवस्था विकसित की जाएगी। आरआरटीएस के साथ इसे जोड़कर तैयार करने की योजना का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन और सड़क यातायात, दोनों को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
खाटू श्याम मंदिर के पास बनेगा अंडरपास:
कॉरिडोर के साथ खाटू श्याम मंदिर के पास अंडरपास बनाने का भी प्रस्ताव है। इससे संबंधित मार्ग पर वाहनों की आवाजाही आसान करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर बीपीटीपी चौक और सेक्टर-29 चौक पर भी यूटर्न अंडरपास बनाने की योजना प्रस्तावित है। इनका उद्देश्य चौराहों पर वाहनों के सीधे टकराव और रुकावट को कम करना है, जिससे यातायात सुचारु हो सकेगा। एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों को जाममुक्त करने के लिए ईस्ट-वेस्ट परियोजना पर काम शुरू हो रहा है। सैनिक कॉलोनी मोड़ से ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-88 तक फ्लाईओवर के लिए सोमवार को टेंडर लगाया जा चुका है। सैनिक कॉलोनी-बाटा मोड़ कॉरिडोर का आरआरटीएस के साथ ही टेंडर लगाने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर अधिकारियों की बैठक होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें