पुलिस के अनुसार छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी कपिल की पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। जिसके बाद मृतक उसे नपुंसकता का ताना देता था। पटौदी थाना पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
बता दें कि मृतक रामबीर की पत्नी मीना देवी ने कपिल व गुलशन पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पटौदी चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक रामबीर मेरे साथ गाली-गलोच करता था जिसके चलते हत्या को अंजाम दिया है।
वहीं पुलिस ने दोनों आरोपी कपिल व गुलशन के कब्जे से 27 हजार रुपये बरामद किए है। जांच के दौरान एक आरोपी का नाम और आ रहा है। उसे वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। अगर उसकी भूमिका होगी तो उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।