खबर: ट्रैफिक पुलिस का डार्क फिल्म के खिलाफ अभियान, एक माह में 1951 चालान ।चेकिंग के दौरान कार
- फोटो : आधार कार्ड के शुल्क को लेकर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करती डीएम।
फरीदाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने काली फिल्म के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए एक से 31 मई तक कुल 1951 चालान किए। यह कार्रवाई जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कई वाहन चालक अपने वाहनों की खिड़कियों पर काली फिल्म का उपयोग कर रहे थे, जिससे वाहनों के अंदर की दृश्यता कम हो जाती है। इससे न केवल कानून का उल्लंघन होता है, बल्कि गाड़ी के अंदर क्या हो रहा है इसका भी पता नहीं चल पता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। डीसीपी ट्रैफिक जयबीर सिंह ने बताया कि काली फिल्म यातायात नियमों का उल्लंघन है और सुरक्षा के लिए भी खतरा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।