स्टेनश मास्टर ने दी जीआरपी को सूचना
जीआरपी पुलिस ने बताया कि 3 जनवरी की अलसुबह स्टेशन मास्टर की ओर से सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां एक युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
जेब से बरामद हुआ फोन, मां का आया फोन तो पता चला
पुलिस जांच के दौरान मृतक की जैकेट से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ। उसी दौरान मोबाइल पर उसकी मां सुमन का फोन आया, जिससे मृतक की पहचान विक्रमजीत सिंह निवासी सेक्टर-10 फरीदाबाद के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी और उन्हें बीके अस्पताल बुलाया गया।
एक महीने पहले छूट गई थी नौकरी
मृतक की मां सुमन ने पुलिस को बताया कि विक्रमजीत एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में वर्क फ्रॉम होम काम करता था, लेकिन करीब एक महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। नौकरी जाने के बाद से वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन में रहने लगा था। वह अक्सर परेशान रहता था और भविष्य को लेकर चिंतित रहता था।
सुसाइड करने की कर रहा था बात
मां ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे उन्होंने अपने बेटे के साथ बैठकर खाना खाया था। खाना खाते समय विक्रमजीत आत्महत्या से जुड़े विषयों पर बातें कर रहा था और सुसाइड करने के अलग-अलग तरीकों का जिक्र कर रहा था। इस पर उन्होंने समझाया कि आत्महत्या करना बहुत गलत है और किसी भी समस्या का यह समाधान नहीं है।
मां को लगा टहलने गया है बेटा
खाना खाने के बाद मां अपने कमरे में चली गई और विक्रमजीत भी अपने कमरे में चला गया। मां को लगा कि वह थोड़ी देर बाद टहलने के लिए बाहर चला गया होगा। रात में उन्होंने कई बार उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद अगले दिन आत्महत्या की सूचना मिलनी। मृतक अपनी मां सुमन के साथ रहता था और अविवाहित था। जीआरपी थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।