फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीस दिनों में 163 चेहरों पर लौटी मुस्कान, 138 बच्चों को किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए गए 'ऑपरेशन स्माइल' के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बीती एक से तीस अप्रैल तक पुलिस ने गुमशुदा हुए कुल 163 लोगों को ढूंढा है। साथ ही सड़कों पर भीख मांगने वाले 133 बच्चों और पांच बाल मजदूरों को भी रेस्क्यू कर उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने 163 लोगों में 66 बच्चे और 97 वयस्क शामिल हैं। उन्हें उनके परिवारों से मिलवाया गया है। वहीं, रेस्क्यू किए गए 133 भिक्षुक बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गय, ताकि उनका बेहतर भविष्य सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




विशेष अभियान में किडनैपिंग एबडक्शन टीम (केएटी) की भूमिका सबसे अहम रही, जिसने अकेले 40 व्यक्तियों को तलाशा। टीम ने पंजाब के लुधियाना से 16 साल की बच्ची को बरामद किया, जो चार अप्रैल को थाना सारन क्षेत्र से लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे 10 अप्रैल को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एक अन्य मामले में पुलिस टीम ने बिहार के महुआ से 14 वर्षीय बालक को बरामद किया, जो पिछले तीन महीने से लापता था। पुलिस ने उसे 17 अप्रैल को बरामद कर उसके परिजनों की खुशियां लौटाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें