फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईएमटी के उद्यमियों ने राज्य मंत्री राजेश नागर को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। आईएमटी के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक क्षेत्र की अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर से मुलाकात की और उन्हें समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री को बताया कि आईएमटी क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में कई बाधाएं आ रही हैं। ज्ञापन में मुख्य रूप से टूटी हुई सर्विस रोड का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। उद्यमियों का कहना है कि खस्ताहाल सड़कों के कारण वाहनों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा, औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और जैसी समस्याओं ने भी उद्यमियों की चिंता बढ़ा दी है।एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष हेमंत शर्मा और पूर्व अध्यक्ष वीरभान शर्मा ने बताया कि राज्य मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें