संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एसजीएम नगर में राजा चौक के पास ऑटो पार्ट्स बनाने की वर्कशाप में बृहस्पतिवार की सुबह शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग को बुझाने का प्रयास करने वाला एक कर्मचारी झुलस गया। डॉक्टरों के अनुसार उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया। अब उसकी हालत में सुधार है।
जानकारी के अनुसार एनआइटी पांच निवासी विजय की बताई जा रही इस वर्कशाप में सुबह काम चल रहा था। इसी दौरान अंदर रखे केमिकल वाले ड्रम में आग लग गई और कुछ ही देर में तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद वर्कशाप के अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।