फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में सुधार
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर अब भी मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। मंगलवार को हुई बारिश व लगातार चल रही हल्की हवा का असर अभी भी प्रदूषण को कम बनाए रखे हुए है। बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 240 से दर्ज किया गया। हालांकि यह बुधवार की तुलना में 37 अंक अधिक है।
विज्ञापन

प्रदूषण की दृष्टि से शहर वासियों के लिए पिछले दिन काफी राहत भरे रहे हैं। लोगों को पहले की तुलना में साफ हवा सांस लेने के लिए मिल रही है। पिछले दो दिनों से फरीदाबाद का 250 से नीचे बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार बृहस्पतिवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 240 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में आता है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16 में प्रदूषण खराब श्रेणी में पहुंच गया है। यहां का एक्यूआई 308 दर्ज किया गया। इसके अलावा सेक्टर-30 क्षेत्र में 229 और एनआईटी क्षेत्र में एक्यूआई 107 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 107 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि दिन के समय हल्की हवा चलते रहने के कारण प्रदूषण का स्तर कम बना हुआ है। हम प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें