परीक्षा में दूसरे की जगह बैठा युवक पकड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा आयोजित HCS (Executive & Allied Services) प्रारंभिक परीक्षा के दौरान HPSC व जिला फरीदाबाद जिला प्रशासन की कड़ी मुस्तैदी से एक फर्जी अभ्यर्थी को समय रहते प्रारंम्भिक जांच में ही पकड़ लिया गया है।
के एल महता दयानन्द पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 7C में प्रारम्भिक जांच में विशाल कुमार नाम का फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया।
विशाल कुमार नाम के फर्जी अभ्यर्थी को बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान पकड़ा गया, जो किसी अन्य उम्मीदवार के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। जांच में पाया गया कि संबंधित असली अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के आसपास ही मौजूद था।
प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को कस्टडी में ले लिया गया है और संबंधित धाराओं में इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
फरीदाबाद में कुल 80 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है परीक्षा, सुबह-शाम की दो पाली में परीक्षा आयोजित की जा रही है।