फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HCS Exam: परीक्षा में दूसरे की जगह बैठा युवक पकड़ा गया, असली अभ्यर्थी भी दबोचा

Sun, 26 Apr 2026 02:16 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
परीक्षा में दूसरे की जगह बैठा युवक पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा आयोजित HCS (Executive & Allied Services) प्रारंभिक परीक्षा के दौरान HPSC व जिला फरीदाबाद जिला प्रशासन की कड़ी मुस्तैदी से एक फर्जी अभ्यर्थी को समय रहते प्रारंम्भिक जांच में ही पकड़ लिया गया है। 

विज्ञापन


के एल महता दयानन्द पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 7C में प्रारम्भिक जांच में विशाल कुमार नाम का फर्जी अभ्यर्थी  पकड़ा गया।

विशाल कुमार नाम के फर्जी अभ्यर्थी को बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान पकड़ा गया, जो किसी अन्य उम्मीदवार के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। जांच में पाया गया कि संबंधित असली अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के आसपास ही मौजूद था।

प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को कस्टडी में ले लिया गया है और संबंधित धाराओं में इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद में कुल 80 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है परीक्षा, सुबह-शाम की दो पाली में परीक्षा आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें