राजकीय महिला महाविद्यालय में मनाया गया दूरदर्शन दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 16ए राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से दूरदर्शन दिवस मनाया गया। इस अवसर दूरदर्शन के पूर्व पत्रकार विनोद लांबा मौजूद रहें। प्राचार्य डाॅ. नरेंद्र कुमार ने पत्रकारिता विभाग को दूरदर्शन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन ने देश एवं समाज के विकास में अहम योगदान दिया है।
विनोद लांबा ने कहा कि पत्रकारिता में सवालों के साथ नैतिकता का होना जरूरी है। उनका कहना था कि मीडिया में रोजगार की अपार संभावनाएं, लेकिन इसके लिए संघर्ष जरूरी है। छात्राओं ने भी पत्रकारिता के वर्तमान परिदृश्य पर सवाल भी पूछे। प्राचार्य डाॅ. नरेंद्र कुमार ने पत्रकारिता विभाग को दूरदर्शन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन ने देश एवं समाज के विकास में अहम योगदान दिया है। देश में हरित क्रांति से लेकर वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी पर लोगों को जागरूक करने का श्रेय दूरदर्शन को जाता है। विभागाध्यक्ष शालिनी खुराना ने छात्राओं को दूरदर्शन की शुरूआत से लेकर अबतक की जानकारी दी।