फरीदाबाद। एसजीएम नगर में काबली गुरुद्वारे के पास गली नंबर-4 स्थित एक रिहायशी मकान में रविवार को अनैतिक गतिविधि चलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। एनआईटी महिला थाना और एसजीएम नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार शाम मकान पर छापा मारकर पांच महिलाओं और दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिहायशी इलाके में स्थित मकान में अनैतिक गतिविधि संचालित होने की सूचना मिली थी। सभी आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मकान में अनैतिक गतिविधि कौन संचालित कर रहा था और इसमें अन्य कौन लोग शामिल हैं। मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, जांच में मकान मालिक की संलिप्तता या जानकारी सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा दी गई है। संवाद