फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार मंजिला भवन की पार्किंग में अवैध रूप से बनाई गई दुकान ध्वस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर में स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवनों में पार्किंग के स्थान पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को निगम की तोड़फोड़ टीम ने एनआईटी-5 स्थित रेलवे रोड के फ्रूट गार्डन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक चार मंजिला भवन की पार्किंग में अवैध रूप से बनाई गई दुकान को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

शहर में स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवनों में पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान का नियमों के विपरीत इस्तेमाल किया जा रहा है। कहीं पार्किंग में कार्यालय चल रहे हैं तो कहीं बुटीक, पार्लर और दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे भवनों में रहने वाले लोगों को अपने वाहन सड़कों पर खड़े करने पड़ते हैं। इसके कारण कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर निगम ने अब ऐसे भवन मालिकों और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रथम तल पर चल रहे स्टूडियो को हटाने का आदेश

कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों ने पाया कि भवन में पार्किंग के स्थान पर दुकान बनाई गई थी। इसके अलावा प्रथम तल पर नियमों के विपरीत स्टूडियो भी संचालित किया जा रहा था। निगम अधिकारियों के अनुसार रिहायशी क्षेत्र और स्टिल्ट पार्किंग में इस तरह की व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति नहीं है। निगम ने स्टूडियो संचालक और मकान मालिक को एक सप्ताह के भीतर स्टूडियो हटाने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर तोड़फोड़ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


अन्य भवनों की भी शुरू हुई जांच

एनआईटी-5 में कार्रवाई के बाद निगम ने क्षेत्र के अन्य स्टिल्ट प्लस चार भवनों की भी जांच शुरू कर दी है। स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण या बिना मंजूरी के निर्माण मिलने पर सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें