फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आनंगपुर में अवैध दीवार ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अरावली की प्राकृतिक संरचना बचाने के लिए निगम सख्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अरावली क्षेत्र में पर्यावरण और प्राकृतिक रास्तों को सुरक्षित रखने की दिशा में नगर निगम ने बृहस्पतिवार को सख्त कदम उठाते हुए आनंगपुर गांव में पुराने बांध के पास बनी अवैध दीवार को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद की गई जिसमें बांध क्षेत्र में अतिक्रमण से प्राकृतिक ढांचे के प्रभावित होने की बात कही गई थी।

जांच में सामने आया कि संबंधित स्थान पर बिना अनुमति दीवार खड़ी कर दी गई थी, जिससे न केवल आसपास के प्राकृतिक जल प्रवाह और रास्तों पर असर पड़ रहा था, बल्कि भविष्य में पर्यावरणीय नुकसान की आशंका भी बढ़ रही थी। इसके बाद निगम अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से दीवार को हटा दिया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि अभियान निर्धारित समय में पूरा हो और क्षेत्र को मूल स्वरूप में बहाल किया जाए।
विज्ञापन


निगम प्रशासन का कहना है कि अरावली क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के लिए ऐसे अतिक्रमण पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे निर्माण कार्य से पहले आवश्यक अनुमति लें, ताकि भविष्य में कार्रवाई की नौबत न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें