फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रसीद काटकर कर रहे थे अवैध वसूली, सीएम फ्लाइंग ने दबोचे

Fri, 26 May 2023 10:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- ईएफथ्री के सामने फर्जी रसीद से बना दी पार्किंग साइट
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार ओल्ड फरीदाबाद चौक स्थित मैनहट्टन माॅल और ईएफथ्री माॅल के सामने छापा मारकर अवैध वसूली के धंधे का खुलासा किया है। मौके पर दो युवक पकड़े हैं, जबकि अन्य मौका पाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से फर्जी पार्किंग का खेल चलाकर सरकारी राजस्व का नुकसान कर रहे थे। मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है। आरोपी प्रत्येक वाहन से 30 से 50 रुपये तक की वसूली कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कुछ लोग ओल्ड फरीदाबाद चौक के पास बने मैनहट्टन और ईएफथी मॉल के सामने पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। सूचना पर एएसआई शिव कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से कनिष्ठ अभियंता प्रेम सिंह ने सेक्टर-16 चौकी पुलिस को साथ लेकर मौके पर रेड कर दी। यहां मौके पर दो व्यक्ति ओमप्रकाश पुत्र अयोध्या निवासी आरा बिहार के साथ फरीदाबाद निवासी सुरेंद्र पर्ची काटकर लोगों से पार्किंग फीस के नाम पर वसूली कर रहे थे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से अधिकारी ने आरोपियों से पार्किंग संबंधित दस्तावेज मांगे। आरोपियों के पास कोई कागजात नहीं थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक नाम के व्यक्ति के लिए काम करते हैं। कई माह से आरोपी वसूली का धंधा कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी रसीद व नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें