फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिवाजपुर कॉलोनी के 100 अवैध मकान टूटेंगे, नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- पीड़ित लोग नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मिले, मकान बचाने की लगाई गुहार

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रिवाजपुर गांव में कूड़ा घर बनाने को लेकर गांव के राजस्व क्षेत्र में बसी रिवाजपुर कॉलोनी के करीब 100 मकान टूटेंगे। इसे लेकर नगर निगम ने घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इसे लेकर शुक्रवार को पीड़ित निगम मुख्यालय पहुंचे और संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल से मिले।
विज्ञापन

नगर निगम रिवाजपुर गांव में कूड़ा घर बनाने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर गांव वाले एक माह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर कूड़ा घर के पास बसी रिवाजपुर कॉलोनी के लोगाें की अब परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि कर्ज लेकर प्लाॅट खरीदकर मकान बनाया हुआ है, अब इसे अवैध बताया जा रहा है। प्रवीन कुमार ने बताया कि कई सालों से कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहे हैं। इससे पहले कभी मकान तोड़ने के लिए नोटिस नहीं मिला। उनका कहना है कि दो दिन पहले जगह खाली करने को कहा गया है, नहीं तो नगर निगम मकान तोड़ देगा। लोगों का कहना है कि 15 लाख का प्लाॅट और इतना पैसा बनवाने में खर्च हुआ है। ऐसे में अचानक मकान तोड़ने की बात की जा रही है। लोगों ने बताया कि कुछेक के पास जमीन की रजिस्ट्री है जबकि कई के पास जीपीए है। काॅलोनी में करीब 200 लोगों के प्लॉट हैं। इसमें 100 मकान बने हुए हैं। कॉलोनी में बिजली व पानी सुविधा उपलब्ध है, ऐसे में मकान तोड़ना सही नहीं है। अगर सरकार को जमीन खाली करानी है तो उन्हें मुआवजा दें। मकान टूटने के भय से लोग नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल से मिले और अपनी बात रखी। इस पर संयुक्त आयुक्त ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जानकी ओझा, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, कुसुम व रविंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें