फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्मार्ट सिटी में अवैध पार्किंग बिगाड़ रही यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों के किनारे जहां-तहां खड़े दिखते हैं वाहन, कई इलाकों में रहती है जाम की समस्या
विज्ञापन

5 महीने में लगभग 60 हजार चालान, फिर भी लोगों में नहीं हो रहा सुधार

सोनू यादव
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में अवैध पार्किंग की समस्या यहां की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रही है। पूरे शहर में जहां-तहां सड़क किनारे वाहन अवैध रूप से पार्क किए जाते हैं। दिन को मार्केट, मॉल, औद्योगिक एरिया, रिहायशी एरिया समेत अन्य जगहों पर ये समस्या दिखती है। जबकि रात के समय शहर के कई मुख्य सड़कों पर बने बैंक्वेट हॉल के बाहर सड़क किनारे ये समस्या दिखाई देती है। हैरत की बात ये है कि साल के शुरुआती 5 महीनों में यातायात पुलिस की ओर से लगभग 60 हजार वाहनों के चालान अवैध पार्किंग के आरोप में किए गए हैं। लेकिन फिर भी हालात में सुधार नहीं हो रहा है।

हर महीने काटे जा रहे चालान
साल 2025 में जनवरी महीने में यातायात पुलिस की ओर से अवैध पार्किंग के आरोप में 16280 वाहनों के चालान काटे गए। फरवरी महीने में 13689 चालान, मार्च में 12405 चालान, अप्रैल में 9915 और मई महीने में 7568 चालान काटे गए हैं। इस तरह 5 महीने में यातायात पुलिस ने अवैध पार्किंग के आरोप में कुल 59857 चालान किए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम ने की है समस्या को देखते हुए पहल
फरीदाबाद नगर निगम की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए एक पहल शुरू की है। जो आने वाले समय में इस समस्या से कुछ हद तक निजात दिला सकती है। नगर निगम की ओर से अब पार्किंग के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। लोग अपनी खाली जमीन पर पार्किंग चला सकेंगे। इसके लिए नगर निगम में लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा। नगर निगम की ओर से मामूली फीस लेकर ये लाइसेंस जारी किया जाएगा। खास बात ये है कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों के आस-पास खाली पड़ी जमीन का इस पॉलिसी के तहत पार्किंग विकसित करने में प्रयास कर समस्या को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन


जागरूकता अभियान का भी नहीं हो रहा असर
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से शहर के लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग एरिया में जाकर पुलिस की टीमें लोगों को जागरूक कर रही है। लेकिन जागरूकता अभियान के बावजूद भी लोग यातायात नियमों का पालन पूरी तरह से नहीं करते। जाम के साथ ही कई बार ये अवैध पार्किंग सड़क हादसे का कारण भी बनती है। इसे गंभीरता से लेते हुए चालान की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें