फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भारी-विरोध के बीच पर्वतिया काॅलोनी में तोड़े अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
-कब्जे नहीं हटाने पर लोगों ने सुबह निगम कार्यालय पर जड़ दिया था ताला, इसके बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पर्वतिया काॅलोनी के गली नंबर 139 में अवैध कब्जे नहीं हटाने पर लोगों का सब्र शुक्रवार को जवाब दे गया। लोग सुबह जीवन नगर स्थित नगर निगम के जल घर पहुंचे और ताला जड़ दिया। इसके बाद निगम ने विरोध के बीच अवैध कब्जों को हटाया। निगम की टीम पर पथराव भी किया गया।
विज्ञापन

पर्वतिया कॉलोनी के लोगों ने बताया कि गली नंबर 139 चार-पांच में लोगों ने घर के बाहर रैंप बनाकर पानी की निकासी को बंद कर रखा था। इससे बारिश के दौरान गली में पानी जमा हो जाता है और लोगों को परेशानी होती है। इसे लेकर कई बार लोग निगम से शिकायत कर चुके थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इस पर नाराज लोग शुक्रवार सुबह दस बजे नगर निगम के जीवन नगर जल घर पहुंचे और मेन गेट पर ताला जड़ दिया। इससे निगम कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। मामला आलाधिकारियों तक पहुंचने पर तोड़तोड़ करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद निगम का तोड़फोड़ दस्ता दोपहर में 12 बजे अवैध कब्जे हटाने काॅलोनी पहुंचा। जहां पर अतिक्रमण करने वालों ने निगम की टीम का जमकर विरोध किया। लोग रैंप तोड़ने का विरोध करने लगे। इस पर निगम की टीम ने पुलिस की मदद से चार-पांच रैंप को तोड़ दिया। इस दौरान एक महिला ने निगम की टीम पर पत्थर फेंक दिया। हालांकि जेबीसी चालक समेत अन्य बच गए। निगम ने लोगों को हिदायत दी है कि दोबारा से ऐसा नहीं करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें