फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सीआईए पलवल की टीम ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के आधार पर 6 फरवरी को मदनपुर खादर, दिल्ली निवासी अजय उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि 8 जनवरी को मुख्य सिपाही रविंद्र के नेतृत्व में सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली के लाल कुआं व प्रहलादपुर क्षेत्र के कुछ युवक अंबेडकर कॉलेज के पास अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवकों मोहित, देव, रिसांक, सौरव और बादल को काबू किया। तलाशी के दौरान दो देशी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर पलवल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। हथियारों के सोर्स की जानकारी के लिए आरोपी मोहित को रिमांड पर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें