फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्मार्ट सिटी के थानों पर लगे अवैध विज्ञापन हटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम पुलिस थानों-बूथों पर लगे अवैध विज्ञापनों को हटवाएगा। अधिकांश थानों पर निजी कंपनियों के अवैध रूप से विज्ञापन लगे हुए हैं। इससे निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए नगर निगम ने इन्हें हटाने के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर ग्रेटर फरीदाबाद में अवैध विज्ञापन हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। विभागीय टीम ने जगह-जगह लगे काफी अवैध विज्ञापन बोर्ड हटाए गए हैं।
शहर के पुलिस स्टेशनों पर कई कंपनियों ने बिना नगर निगम की अनुमति के विज्ञापन लगाया हुआ है। जबकि, नगर निगम क्षेत्र में विज्ञापन लगाने से पहले निगम से मंजूरी और फीस देना जरूरी है। नियमों को दर किनार कर पुलिस थानों पर मनमानी तरीके से अवैध विज्ञापन लगे हुए हैं। इसे देखते हुए नगर निगम के सचिव ने कार्यकारी अभियंता विज्ञापन, एसडीओ व जेई को इस दिशा में तत्काल कदम उठाने को कहा है। जिले में करीब 32 थाने और 31 पुलिस बूथ हैं। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम ने बताया कि पुलिस स्टेशनों पर मनमर्जी से विज्ञापन नहीं लगाए जा सकते। कई कंपनियों ने बिना निगम के मंजूरी से पुलिस थानों के गेट समेत अन्य जगहों पर विज्ञापन लगाया हुआ है। इससे नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उनका कहना हैं कि निगम क्षेत्र में विज्ञापन लगाने से पहले मंजूरी लेना जरूरी है। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि जल्द ही ऐसे विज्ञापनों को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जेसीबी से तोड़े अवैध यूनिपोल
नगर निगम की टीम ने ग्रेटर फरीदाबाद में लगे अवैध विज्ञापन बोर्ड उतारने शुरू कर दिए हैं। होर्डिंग्स बोर्ड को भी जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ा जा रहा है। निगम के अनुसार अवैध रुप से यूनिपोल लगाकर एक निजी स्कूल का विज्ञापन लगा रखा था। इसके अलावा एक निजी अस्पताल ने बस क्शू शेल्टर बनाकर विज्ञापन लगाया था, इसे भी तोड़ दिया गया है। ग्रेटर फरीदाबाद में प्रॉपर्टी से जुड़ी कंपनियों के विज्ञापनों की भरमार है। इसे लोगों की शिकायत रहती हैं कि निगम ऐसे विज्ञापनों पर कार्रवाई करने में कोताही बरतता है। हालांकि शहर में अधिकृत जगहों पर ही विज्ञापन लगाए जा सकेंगे। बता दें कि नगर निगम के सचिव जयदीप विज्ञापन मामले को लेकर गंभीर है। शहर में लगे अवैध विज्ञापनों पर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें