फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्लीनिक में नाबालिग का गर्भपात कराने जा रही झोलाछाप महिला डॉक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राची क्लीनिक में अवैध गर्भपात का मामला आया सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। राजीव नगर स्थित प्राची क्लीनिक में अवैध रूप से नाबालिग का गर्भपात किए जाने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस चल रही क्लीनिक की जांच की। मौके से एक झोलाछाप महिला डॉक्टर पकड़ी गई, जिसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन अब क्लीनिक को सील करने की प्रक्रिया में जुट गया है। मौके पर कैंप थाना पुलिस को बुलाया गया और महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
डॉक्टर बताने वाली महिला निकली 12वीं पास
आपको बता दें कि सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा के निर्देश पर डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल ऑफिसर डॉ. प्रवीण कुमार, सीएचसी बड़ौली के मेडिकल ऑफिसर डॉ. नवीन कुमार व सीएचसी दूधौला से डॉ. अवंतिका की टीम ने 25 जुलाई को छापा मारा। मौके पर एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती को गर्भपात के लिए तैयार अवस्था में पाया गया। पूछताछ में युवती की मां ने बताया कि उन्होंने 12,000 रुपये में गर्भपात कराने की बात क्लीनिक की महिला डॉक्टर से तय की थी। क्लीनिक में मौजूद महिला ने खुद को डॉ. रेनू बताया, लेकिन जांच में पाया गया कि वह केवल 12वीं पास है और उसके पास कोई भी मेडिकल डिग्री या वैध पंजीकरण नहीं है। टीम को गर्भपात में प्रयुक्त औजार मौके से बरामद हुए, हालांकि दवाएं नहीं मिलीं। युवती ने बताया कि उसे दो गोलियां दी गई थीं, जो संभवतः गर्भपात के लिए थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान एक पुराना मामला भी सामने आया जिसमें इस झोलाछाप महिला ने राजरानी पत्नी अक्षय निवासी तिगांव, फरीदाबाद का गर्भपात इसी क्लीनिक पर 24 जून को किया था। उस दौरान महिला की स्थिति गंभीर हो गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। यह सूचना फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की रिवर्स ट्रैकिंग के जरिये पलवल टीम को प्राप्त हुई थी। निरीक्षण की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि प्रकरण की एफआईआर कैंप थाना में दर्ज की गई है और पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें