फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थायराइड की अनदेखी बढ़ा सकती है दिल की बीमारियों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। थायराइड हार्मोन की कमी दिल की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। निजी अस्पताल के क्लिनिकल डायरेक्टर-कार्डियोलॉजी डॉ. राकेश राय सपरा ने बताया कि हाइपोथायरायडिज्म में शरीर पर्याप्त मात्रा में टी3 और टी4 हार्मोन नहीं बना पाता, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक हार्मोन की कमी रहने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, जो धमनियों में जमकर उन्हें सख्त बना सकता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ना, सांस फूलना, थकान, चक्कर और दिल की धड़कन धीमी होने जैसी परेशानियां सामने आती हैं। डॉ. सपरा के अनुसार समय पर इलाज न मिलने पर कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हर महीने 15 से 20 ऐसे मरीज पहुंचते हैं, जिनमें थायराइड की वजह से हृदय संबंधी समस्याएं देखी जाती हैं। डॉक्टर ने लोगों को नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें