फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अस्पतालों के बाहर सड़क पर वाहन खड़े मिले तो अस्पताल प्रशासन पर भी होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त यातायात ने निजी अस्पतालों के प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के प्रमुख निजी अस्पतालों के बाहर लगने वाले ट्रैफिक जाम और एंबुलेंस की आवाजाही में हो रही बाधा को लेकर यातायात पुलिस सख्त हो गई है। दो मार्च को पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर सिंह ने शहर के बड़े निजी अस्पतालों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पतालों के बाहर सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर खड़े वाहनों की वजह से गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में दिक्कत होती है और एम्बुलेंस का रास्ता बाधित होता है, जो सीधे तौर पर लोगों की जान से जुड़ा मामला है।

बैठक में मौजूद निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल अपने निजी सुरक्षा कर्मियों और विशेष रूप से तैनात ट्रैफिक मार्शल के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि मुख्य सड़क पर कोई वाहन खड़ा न हो। साथ ही इमरजेंसी गेट और एम्बुलेंस मार्ग को 24 घंटे पूरी तरह खाली रखना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि तय समय सीमा के बाद भी अस्पतालों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग पाई गई तो वाहन चालकों के चालान काटने के साथ-साथ संबंधित अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अस्पतालों के आसपास केवल निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़े करें, ताकि आपातकालीन सेवाओं में किसी प्रकार की रुकावट न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें