फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का संकट हुआ तो लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। शहर में चल रहे पेयजल संकट को लेकर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को रेस्ट हाउस में निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने सख्त हिदायतें देते हुए कहा कि शहर में कहीं से कोई शिकायत आई तो उस वार्ड के संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। इतना ही नहीं जनता की समस्या के प्रति लापरवाह अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने सख्त लहजे में पेयजल आपूर्ति कराने वाले व ट्यूबवेलों की देखरेख का काम देख रहे ठेकेदारों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई ट्यूबवेल खराब मिला, तो तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पेयजल आपूर्ति के लिए निगम के अधिकारियों को भी खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि यदि जनता ने पानी न आने की शिकायत की तो अपनी जवाबदेही के लिए तैयार रहें, लापरवाह अधिकारी के लिए कोई छूट नहीं होगी, इसलिए समय रहते अपनी-अपनी व्यवस्था के साथ व्यवहार में सुधार कर लें। इस मौके पर अधिकारियों के साथ कई पार्षद भी मौजूद रहे।
बैठक में निगम के एससी, एक्सईन, एसडीओ और जेई के साथ शहर में स्वच्छ पीने के पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई। साथ ही साथ 15 दिन में अपने कार्य की रिपोर्ट देने की बात कही, जिसकी वह स्वयं जांच करेंगे।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी में एक हफ्ते से आपूर्ति नहीं
वार्ड नंबर 38 की महावीर कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कॉलोनी में रहने वाली महिलाएं अन्नू गुप्ता व सपना गुप्ता ने बताया कि उनकी कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिसकी शिकायत कई बार नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता से भी कर चुके हैं। उन्होंने टैंकर भेजने का और जल्दी पेयजल आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया, लेकिन न ही टैंकर आया न ही पेयजल आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें