फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फॉर्म में हो गई है गलती, तो मैसेज आएगा, फिर कर सकेंगे ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
गलती ठीक करने के लिए मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे सबमिट कर एडिट कर सकेंगे फॉर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया को छात्रों के लिए आसान बनाया गया है। जिन छात्रों ने ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी है तो उन्हें कॉलेज की ओर से मैसेज भेजा जाएगा। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद छात्र को पता चल जाएगा कि उनके फॉर्म में गलती है और फिर वे उसे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म को खोलकर एडिट का ऑप्शन आएगा। लेकिन मोबाइल पर आया ओटीपी जमा करके ही वो फॉर्म को एडिट कर सकेंगे।

पिछले वर्ष तक खामियां दूर करने के लिए विद्यार्थियों को पोर्टल खुलने का इंतजार करना पड़ता था। इसे लेकर अब गलती को सुधारने की प्रकिया में बदलाव किया गया है। इसे विद्यार्थी 15 जून तक एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपने फॉर्म की गलती को ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मई से शुरू कर दी गई है। दाखिला प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। छात्र अब पोर्टल पर जाकर आवेदन के दौरान भरे गए विकल्पों में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को पोर्टल पर जाकर संपादित विकल्प (एडिट ऑप्शन) पर जाना होगा। ऑप्शन चुनने के बाद पंजीकृत मोबाइल पर एक ओपीटी आएगा। इसके आधार दाखिला पोर्टल में विकल्प में बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद संपादित कर विकल्प भी बदला जा सकता है।

महाविद्यालय में दस्तावेज की जांच 15 जून तक होगी। जबकि 19 जून को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इससे एक दिन पहले यानी 18 जून को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी किया जाएगा। फाइनल मेरिट सूची में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 23 जून तक दाखिले का समय दिया जाएगा। सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकेंगे। इसके बाद 25 जून को प्रोविजनल और 26 जून को दूसरी मेरिट सूची जारी किया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले छात्र 29 जून तक फीस जमा करके अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।


इस बार तीन फिजिकल काउंसलिंग होंगी। उच्चतर शिक्षा विभाग केवल तीन फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। मेरिट सूची के बाद रिक्त सीटों के लिए एक जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन



वर्जन
ऑन लाइन आवेदन के दौरान अगर किसी प्रकार की गलतियां होती है, तो उसे ओटीपी के आधार पर तुरंत ठीक कराया जा सकता है। पिछले वर्ष तक आवेदन फार्म में अगर कोई गलती होती थी, तो उसे ठीक कराने के लिए दाखिला पोर्टल खुलने का इंतजार करना पड़ता था।

-डॉ. सुनील शर्मा, वरिष्ठ प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजारान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें