फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नहीं सुनी गई मांग तो चिकित्सक काली पट्टी पहनकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की सरकार से त्वरित हस्तक्षेप की मांग, 11 नवंबर को पहनेंगे काली पट्टी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) एसोसिएशन ने सरकार से अपने लंबित मुद्दों पर तत्काल समाधान की मांग की है। रविवार को एसोसिएशन के राज्य एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सीनियर मेडिकल ऑफिसर की भर्ती से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।


एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अनिल यादव ने बताया कि सरकार ने हाल ही में एसएमओ (सीनियर मेडिकल ऑफिसर) भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है, जबकि इस पर पहले ही रोक लगाने के निर्देश दिए जा चुके थे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं होगी। इसके बावजूद अब यह प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है, जिससे डॉक्टरों में नाराजगी है।
विज्ञापन




बैठक में यह भी चर्चा की गई कि सरकार ने पिछले वर्ष संशोधित एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) संरचना को मंजूरी दी थी और अगस्त 2024 में वित्त विभाग से भी इसकी सहमति ली गई थी। इसके बावजूद अब तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन




डॉ. यादव ने कहा कि यदि इन मांगों का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो एचसीएमएस डॉक्टर 11 नवंबर को काली पट्टी पहनकर विरोध दर्ज करेंगे। 12 नवंबर को सभी सिविल सर्जनों को ज्ञापन सौंपेंगे, और 13 दिसंबर को डीजीएचएस कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।



एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि आंदोलन की नौबत आती है तो इससे जनता को होने वाली किसी भी असुविधा की जिम्मेदारी सरकार की होगी।

-नीरज धर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें