फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोक्ष धाम श्मशान घाट में भगवान शिव की मूर्ति खंडित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। शहर के मोक्ष धाम श्मशान घाट में भगवान शिव की मूर्ति को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही शहरवासियों में रोष फैल गया। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोक्षधाम के चौकीदार गोविंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 24 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे जब वह परिसर की सफाई करने पहुंचा, तो देखा कि भगवान शिव की प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा हुआ था और मूर्ति पर चोट के निशान थे। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकीदार के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह कृत्य कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया है। सिटी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चौकीदार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें