फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली खपत के अनुसार नहीं बढ़ाया लोड़ तो कटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बिजली खपत के अनुसार अगर आपने अपना बिजली लोड नहीं बढ़वाया है तो जल्द बढ़वा लें, नहीं तो जुर्माना के साथ कनेक्शन काट दिया जाएगा। बिजली निगम ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की तैयारी की है, जिन्होंने लंबे समय से लोड नहीं बढ़वाया है और ज्यादा बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए निगम ने सभी डिवीजन और सबडिवीजन अधिकारियों को जांच के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

हर साल गर्मियों में लोग घरों में एसी, फ्रिज, कूलर खूब चलाते हैं, कई जगह नये भी लगाए जाते हैं, मगर बिजली का लोड नहीं बढ़वाते। किसी उपभोक्ता का अगर दो किलो वाट का कनेक्शन है। वह एसी, फ्रिज लगाकर क्षमता से अधिक बिजली का इस्तेमाल करता है और इस बढ़े हुए लोड की जानकारी बिजली निगम को नहीं देता तो इसका असर इलाके में रखें ट्रांसफार्मर व अन्य फीडरों पर पड़ता है, क्योंकि बिजली निगम उक्त क्षेत्र में कुल कनेक्शन और उन पर उपभोक्ता की ओर से लिए गए लोड के आधार पर ही फीडर और ट्रांसफार्मर लगाता है, जिससे की उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिना फाल्ट, ब्रेक डाउन की सप्लाई मिल सके।
विज्ञापन

शहर में अनेक ऐसे उपभोक्ता है जो क्षमता से अधिक बिजली का लोड इस्तेमाल
कर रहे हैं, मगर विभाग से लोड नहीं बढ़वाया। इसके लिए विभाग अधिकारियों को आदेश दिए गए है। ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित किया जा रहा है।
- प्रदीप चौहान, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें