फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईसीबी एफआरडीबीडी की टीम छ विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्पोर्टस स्विंग क्रिकेट गाउंड पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में आईसीबी एफआरडीबीडी ने रॉयल स्टार फरीदाबाद को छ विकेट से हरा दिया। टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल स्टार ने 192 रन बनाए। रॉयल स्टार के शाहीद लेफ्टी ने 46 और पृथ्वी शर्मा ने 24 रन बनाए। आईसीबी के आरिफ और पृथ्वी शर्मा को केवल एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईसीबी ने 15.3 ओवर में ही आसानी से जीत हासिल कर ली। आईसीबी के आरिफ ने 53 और शकील ने 49 रनों का योगदान दिया। रॉयल स्टार के मोहम्मद जैद ने तीन और मौलाना फारुख व रोबिन को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद जैद प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें