फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा पति, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। थाना छांयसा के अंतर्गत रहने वाला युवक अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला का आरोप है कि पति व उसका जेठ उसके साथ कई बार गलत काम करने की कोशिश भी कर चुका है। थाना छांयसा पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना छांयसा के अंतर्गत रहने वाली 19 साल की महिला ने बताया कि उनकी शादी गांव घाघोट जिला पलवल के रहने वाले राहुल के साथ हुई है। शादी के बाद से उनका पति राहुल पुत्र कल्लू, जेठ राहिल और ससुर कल्लू दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित करते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पति जब उनके साथ होता है तो वह अपने दोस्तों को वीडियो कॉल करके अश्लील वीडियो दिखाता है। इसके अलावा उनके ससुर कल्लू के कहने पर पति राहुल व जेठ ने कई बार गलत काम करने की कोशिश की। जिसका उन्होंने विरोध किया तो उनके पति ने उनका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें