फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निर्माणाधीन बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से गिरकर पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी बात को लेकर दोनों में हो गया था विवाद, कच्ची ग्रिल के कारण हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 88 में शनिवार की रात एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से पति-पत्नी के गिरने का मामला सामने आया है। जिसमें पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी की हालत गंभीर है। जिसको उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के सलईया गांव निवासी राजकुमार उर्फ रवि (30) के रूप में हुई है। राजकुमार यहां राजमिस्त्री का काम करता था। इन दिनों वह ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 88 के पास स्थित इन पब्लिक स्कूल के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहा था। इसके साथ पत्नी 28 साल की भगवती भी काम करती थी। शनिवार रात को राजमिस्त्री राजकुमार शराब के नशे में था। जिसके चलते पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान दोनों दूसरी मंजिल पर पहुंचे। दूसरी मंजिल पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के चलते कच्ची ग्रिल बनाई हुई है। दोनों ग्रिल से टकरा गए और नीचे गिर गए। आसपास के लोग दोनों को घायल अवस्था में बीके अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने राजकुमार उर्फ रवि को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । पुलिस के मुताबिक दोनों की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें