फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को साथ ले जाने की जिद: युवक ने साथी के साथ मिलकर किया हमला, पीड़िता बोली- पति को है बुरी आदत

Mon, 21 Sep 2026 07:00 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

पति नीरज ने जबरन साथ रहने का दबाव बनाते हुए सोमवार सुबह मायके में पत्नी अंजली गुप्ता से मारपीट की। हमले में उसका हाथ टूट गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहिरवाड़ा की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर जबरन साथ रहने का दबाव बनाने और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। सोमवार सुबह महिला के पति ने अपने एक साथी के साथ उसके मायके पहुंचकर  हमला कर दिया। मारपीट में महिला का एक हाथ पूरी तरह टूट गया। परिजन उसे उपचार के लिए बीके अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि की और प्लास्टर किया।

विज्ञापन

पीड़िता अंजली गुप्ता ने बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले सीही गांव निवासी नीरज के साथ लव मैरिज की थी। लेकिन शादी में दोनों परिवार की रजामंदी थी। अंजली के अनुसार वह शादी के बाद करीब 15 दिन ही ससुराल में रही। इसके बाद वह मायके लौट आई और तभी से वहीं रह रही है।

अंजली का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है और उसका मेडिकल स्टोर होने के बावजूद वह नियमित रूप से कमाई नहीं करता। इसी वजह से वह मायके में रह रही है। महिला के मुताबिक, उसका पति अब उस पर जबरन साथ रहने का दबाव बना रहा था, जबकि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि इसी बात को लेकर सोमवार सुबह नीरज अपने एक साथी के साथ उसके घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। हमले में उसका हाथ टूट गया। अंजली ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस को देगी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगे की कारेवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें